6 दिसंबर 2023 - 10:49
अमेरिका और इस्राईल को हथियार निर्यात करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय कानून के अपराधी

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि अगर यह देश ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन करने में भागीदार माना जाएगा।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ग़ज़्ज़ा के खतरनाक हालत पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस्राईल को हथियार देने वाले सभी देश उसके अपराधों और अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन करने में बराबर के भागीदार हैं।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ज़ायोनी शासन को हथियार और युद्ध उपकरण की आपूर्ति करने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों से इस आक्रमणकारी देश को हथियारों का निर्यात बंद करने के लिए कहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि अगर यह देश ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन करने में भागीदार माना जाएगा। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपने बयान में कहा कि हमारे हथियार विशेषज्ञों और विश्लेषकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में नष्ट हुई इमारतों और हथियारों और युद्ध उपकरणों के अवशेषों की उपग्रह छवियों और तस्वीरों की जांच की है और पाया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में नागरिकों पर हमलों में अमेरिका निर्मित हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।